फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Disposal of garbage collected in buses becomes a challenge

Mandi News: बसों में एकत्रित कचरे का निष्पादन करना बना चुनौती

Mon, 02 Jun 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Disposal of garbage collected in buses becomes a challenge
जोगिंद्रनगर बस अड्डे में मौजूद एक बस में रखे कूड़ेदान में कचरा। स्त्रोत जागरुक पाठक - फोटो : परिजन।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में एकत्रित कचरा जी का जंजाल बनने लगा है। निष्पादन की व्यवस्था न होने से चालकों-परिचालकों की परेशानी बढ़ गई है। कचरा यात्रियों के लिए भी सिरदर्द बन रहा है। सफर के दौरान निगम की बसों में लगे कूड़ेदान में हर प्रकार का कचरा डाला जा रहा है। इसके निष्पादन को लेकर परिवहन निगम की कार्यशालाओं और बस डिपो में अभी तक कोई भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

इस कारण इसे ठिकाने लगाना चुनौती बन गया है। जोगिंद्रनगर डिपो में प्रतिदिन 80 बस रूटों में यात्री सफर करते हैं। इस दौरान यात्री कचरे को निगम की बसों के लगे कूड़ेदान में डाल रहे हैं। भारी मात्रा में कूड़ा कचरा एकत्रित हो रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक नीतिश शर्मा ने कहा कि बसों में यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कूड़ेदान की व्यवस्था की गई है। कचरे को वैज्ञानिक ढंग से निष्पादित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed