{"_id":"68b966eda7d743bd550b3a0b","slug":"dishes-decorated-at-innovation-fair-in-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-mnd1001-168307-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में नवाचार मेले में सजाए व्यंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में नवाचार मेले में सजाए व्यंजन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उन्नत भारत अभियान के तहत लघु सचिवालय परिसर में वीरवार को नवाचार एवं सशक्तीकरण मेले का आयोजन किया गया।
मेले का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता जीवन ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जीवन ठाकुर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नारी सशक्तीकरण की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल हैं। आज महिलाएं स्वयं उत्पाद तैयार करके, उन्हें प्रदर्शित और विक्रय कर रही हैं, जो उनके आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तीकरण का प्रमाण है। आज की नारी समाज में अपनी अलग पहचान बनाकर आगे बढ़ रही है।
इस मेले में उपमंडल के लगभग 15 महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्थानीय व्यंजन प्रस्तुत किए, वहीं घरेलू एवं हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री भी की। मेले में आए लोगों ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से उत्साहपूर्वक खरीदारी की। संवाद