फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Discussion on the demands of pensioners in Dadaur

Mandi News: डडौर में पेंशनरों की मांगों पर मंथन

Tue, 31 Mar 2026 03:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:53 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the demands of pensioners in Dadaur
नेरचौक (मंडी)। हिम आंचल पेंशनर संघ की बल्ह इकाई की बैठक प्रधान मंगत राम चौधरी की अध्यक्षता में डडौर में हुई। इसमें पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने हमीरपुर में आयोजित संघ स्थापना दिवस समारोह में उठाए गए मुद्दों की सदस्यों को जानकारी दी। बैठक में जनवरी 2016 से दिसंबर 2021 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन संशोधन ग्रेच्युटी, लीव-एनकैशमैंट, कम्युटेशन की बकाया देनदारियों सहित विभिन्न विभागों में पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान न हो पाने पर भी सदस्यों ने नाराजगी जताई। सदस्यों ने पदाधिकारियों से इन मांगों को सरकार से समक्ष जोरदार ढंग से उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर महासचिव जयराम नायक, गुरदास, पूर्ण चंद, लक्ष्मण दास, हरि सिंह, लालमन वर्मा, मेघ सिंह चौधरी सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed