फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Disabled people will take to the streets against the administration's negligence.

Mandi News: प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे दिव्यांगजन

Wed, 15 Oct 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 15 Oct 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
Disabled people will take to the streets against the administration's negligence.
एडीसी को ज्ञापन सौंपते हिमाल्यन दिव्यांग कल्याण संस्था के प्रतिनिधि। स्त्रोत  संस्था
मंडी। जिला मुख्यालय में बैठक के लिए एक अदद ठिकाने की तलाश कर रहे दिव्यांगजनों ने अब प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ सड़क पर उतरने का एलान कर दिया है। हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था ने पैलेस कॉलोनी वार्ड की पार्षद पर भी निशाना साधते हुए अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

दिव्यांगजनों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि अगर उनके लिए भवन की व्यवस्था नहीं की गई तो 23 नवंबर को जिला भर के दिव्यांगजन शहर में रोष रैली निकालेंगे।
विज्ञापन

हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था की जिला अध्यक्ष हेमलता पठानिया ने बताया कि साल 2023 में पैलेस वार्ड के तहत आने वाले सैण में भवन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से एनओसी जारी की गई। इससे पहले कि संस्था वहां पर भवन की व्यवस्था करती, स्थानीय पार्षद सुमन ठाकुर ने वहां पर पुस्तकालय का शुभारंभ कर दिया। संस्था के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनके लिए 15 दिनों के अंदर भवन की अन्यत्र व्यवस्था कर दी जाएगी लेकिन अब स्थानीय पार्षद उनके फोन तक रिसीव नहीं कर रही है। जिला में करीब 25,000 दिव्यांगजन हैं। विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर मंथन करने के लिए अदद ठिकाना नहीं है। भूतनाथ मंदिर की सराय या कभी खुले में बैठकें आयोजित करनी पड़ रही हैं। 23 नवंबर से पहले अगर भवन की व्यवस्था नहीं की गई तो मजबूरन दिव्यांगजन शहर में रोष रैली निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed