फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dharampur Hospital got the gift of four specialist doctors

Mandi News: धर्मपुर अस्पताल को मिली चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की सौगात

Wed, 16 Apr 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 16 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dharampur Hospital got the gift of four specialist doctors
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर नागरिक अस्पताल को अब 4 विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिल रही हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधा में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसमें चर्म रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट और नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा भंडारी ने अपना कार्यभार संभाल लिया है, जिससे अब धर्मपुर में चर्म रोग का इलाज संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

इससे पहले, मरीजों को इलाज के लिए मंडी, शिमला, हमीरपुर, नेरचौक जैसे अस्पतालों में जाना पड़ता था। यह सुविधा अब क्षेत्रवासियों के लिए घर के पास उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें इलाज के लिए लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी जल्द ही अपनी सेवाएं देना शुरू करेंगे, जिससे धर्मपुर और जोगिंद्रनगर हलके की पंचायतों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मपाल ठाकुर ने पुष्टि की कि चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा भंडारी ने ओपीडी में मरीजों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed