{"_id":"68827bd359389a042a08c4fd","slug":"dharampur-33-kv-substation-line-poles-fell-due-to-landslide-mandi-news-c-90-1-ssml1045-163621-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भूस्खलन से गिरे धर्मपुर 33 केवी सब स्टेशन की लाइन के पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भूस्खलन से गिरे धर्मपुर 33 केवी सब स्टेशन की लाइन के पोल
Fri, 25 Jul 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर 33 केवी सबस्टेशन लाइन को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : मेवाती टोला मोहल्ले का बिना चाहरदीवारी का नाला जिसमें बही बच्ची व बातचीत करते मोहल्लेवासी।
धर्मपुर (मंडी)। भूस्खलन से 33 केवी सब स्टेशन धर्मपुर के लिए सरकाघाट से आने वाली मेन लाइन के कई पोल गिर गए हैं। चार दिन से कार्य में जुटे कर्मचारी 33 केवी लाइन बहाल नहीं कर पाए हैं। इससे हजारों उपभोक्ताओं और पेयजल स्कीमों को आने वाली बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बोर्ड इधर-उधर से जुगाड़ कर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचा रहा है।
कुछ पेयजल स्कीमों को कम वोल्टेज में चलाना मुश्किल हो रहा है। इस कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। बोर्ड पिछले चार दिन से बिजली बहाल करने के जुटा हुआ है, लेकिन उन्हें एक तो भारी भरकम मलबे में काम करना मुश्किल हो रहा है। वहीं, जंगल में पेड़ उनके कार्य में बाधा बनते जा रहे हैं।
धर्मपुर विद्युत मंडल के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि बरसात के कारण विभाग को 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। शुक्रवार तक इसे बहाल कर दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को मंडप, चोलथरा, मढ़ी और अन्य 33 केवी सबस्टेशनों से सप्लाई दी जा रही है।