फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devta Mela begins with a procession at the shrine of Rishi Shukdev

Mandi News: ऋषि शुकदेव की तपोस्थली में शोभायात्रा के साथ देवता मेला शुरू

Sun, 14 Apr 2024 12:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 14 Apr 2024 12:43 PM IST
विज्ञापन
Devta Mela begins with a procession at the shrine of Rishi Shukdev
सुंदरनगर में देवता मेला के शुभारंभ पर मेला मैदान के लिए अपने देवलुओं संग जाते बड़ा देव कमरुनाग।
सुंदरनगर (मंडी)। पूर्व सुकेत रियासत का प्राचीन एवं राज्य स्तरीय देवता मेला शनिवार को देव श्री कमरूनाग एवं राज देवता श्री मूल माहूंनाग के पूजन के साथ विधिवत शुरू हो गया। पांच दिनों तक चलने वाले इस देवता मेला में सुकेत और मंडी जनपद के करीब 200 देवी-देवता भाग ले रहे हैं। मेला के शुभारंभ से पूर्व शुकदेव ऋषि की तपोस्थली शुकदेव वाटिका में देवी-देवताओं के रथ देवलुओं के साथ पहुंचे। यहां निदेशक मत्स्य पालन विवेक चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि देवी-देवताओं का पूजन कर परंपराओं का निर्वहन किया।
विज्ञापन

इसके उपरांत दोपहर 2:30 बजे शुकदेव वाटिका से भव्य शोभायात्रा भोजपुर बाजार होते हुए मेला स्थल जवाहर पार्क के लिए निकली। रास्ते में लोगों ने देवी-देवताओं का स्वागत किया और पुष्प अर्पित किए। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने रंग-बिरंगी पगड़ियां बांधकर शोभायात्रा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मेले के शुभांरभ अवसर पर सभी देवी-देवताओं के रथ सुबह से ही शुकदेव वाटिका में विराजमान होने शुरु हो गए थे। जहां 1 बजे मुख्यातिथी ने देवता मेला में पंहुचे देव कमरुनाग, पूर्व सुकेत रियासत के अराध्य देव मूल मांहूनाग सहित अन्य देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम गिरीश समरा, तहसीलदार अंकुश शर्मा, डीएसपी भारत भूषण, बीडीओ विवेक चौहान, समाजसेवी एजी शेख, सुकेत सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक सोनी सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी समृद्ध सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक हैं मेले : विवेक चंदेल
मत्स्य पालन विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने कहा है कि प्रदेश में समृद्ध परंपरा में रियासत काल से मनाए जा रहे सुकेत देवता मेला का प्रमुख स्थान है। शुकदेव ऋषि की तपोस्थली में आयोजित होने वाला यह मेला देव आस्था एवं परंपरा का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी यह अहम भूमिका निभाते हैं।

सुंदरनगर में देवता मेला के शुभारंभ पर मेला मैदान के लिए अपने देवलुओं संग जाते बड़ा देव कमरुनाग।

सुंदरनगर में देवता मेला के शुभारंभ पर मेला मैदान के लिए अपने देवलुओं संग जाते बड़ा देव कमरुनाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed