Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A drill was conducted to safely rescue passengers stranded in a ropeway.

Mandi News: रोपवे में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने का किया अभ्यास

Mon, 16 Nov 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
A drill was conducted to safely rescue passengers stranded in a ropeway.
माता बगलामुखी रोपवे में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मॉक ड्रिल करते हुए। संवाद
पंडोह (मंडी)। माता बगलामुखी रोपवे में किसी आपात स्थिति के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल की। इस दौरान रोपवे के बीच रास्ते में तकनीकी खराबी आने और यात्रियों के हवा में फंसने जैसी परिस्थितियां तैयार कर बचाव अभियान चलाने का अभ्यास किया गया। टीमों ने आपसी समन्वय के साथ यात्रियों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन कर आपातकालीन तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

माता बगलामुखी रोपवे का संचालन कर रही कंपनी स्की हिमालयाज की ओर से आयोजित इस अभ्यास में रोपवे को अलग-अलग स्थानों पर रोककर आपात स्थिति बनाई गई। इसके बाद बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अभ्यास में यह परखा गया कि रोपवे में तकनीकी खराबी आने से केबिन बीच रास्ते में रुक जाए और यात्री उसमें फंस जाएं तो उन्हें किस तरह सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों ने बचाव उपकरणों और निर्धारित प्रक्रियाओं के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य रोपवे में सफर करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ आपात स्थिति में बचाव दलों की तत्परता जांचना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed