Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth are sweating it out for police recruitment.

Mandi News: पुलिस भर्ती के लिए युवा बहा रहे पसीना

Mon, 16 Nov 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth are sweating it out for police recruitment.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। तृतीय पुलिस वाहिनी पंडोह में 19 नवंबर को प्रस्तावित पुलिस भर्ती हेतु जोगिंद्रनगर उपमंडल के युवा उत्साहित हैं। उपमंडल के 500 से अधिक युवा तैयारी कर रहे हैं। खेल मैदान में रोजाना करीब 200 युवक-युवतियां अभ्यास कर रहे हैं। वे 1500 मीटर, 800 मीटर दौड़ और अन्य शारीरिक दक्षता मापदंडों का अभ्यास कर रहे हैं। प्रदेश के आठ जिलों में पहले चरण के बाद मंडी जिले के हजारों युवा पंडोह मैदान में परीक्षा देंगे। युवाओं को 1500 मीटर दौड़ 5 मिनट 30 सेकंड में, जबकि युवतियों को 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। 100 मीटर दौड़ लड़कों के लिए 14 सेकंड और लड़कियों के लिए 17 सेकंड निर्धारित है। खेल प्रशिक्षक नेत्र सिंह बच्चों को अभ्यास करवा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार, विभाग ने भर्ती की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती केवल नौकरी ही नहीं बल्कि सम्मान और जिम्मेदारी भी है। इसलिए कई दिन से अभ्यास कर रहे हैं। -रेणुका, आवेदनकर्ता
19 नवंबर से पंडोह खेल मैदान में प्रस्तावित पुलिस भर्ती में युवाओं को 1500 मीटर की दौड़ पांच मिनट तीस सेंकड में पूरी करनी होगी। युवतियों के लिए आठ सौ मीटर की दौड़ में 3 मिनट 40 सेंकड में पूरा करना होगा। इसकी तैयारी युवा-युवतियों को खेल मैदान में करवाई जा रही है। -नेत्र सिंह, पूर्व सैनिक व खेल प्रशिक्षक
विज्ञापन

खाकी वर्दी पहनने का सपना बचपन में संजोया है, इसे साकार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। -कुशाग्र ठाकुर, युवा
पुलिस विभाग में सेवाएं देना सपना ही नहीं बल्कि गर्व की बात भी है। भर्ती में अच्छा प्रदर्शन कर सकूं, इसके लिए तैयारी कर रहा हूं। रितेश जसवाल, स्थानीय युवा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed