फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devotees gathered for Jalabhishek in shivalaya

शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Fri, 16 Jul 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for Jalabhishek in shivalaya
मंडी। रिमझिम बारिश के बीच छोटी काशी मंडी में सावन मास शुरू हुआ। पहले दिन भक्त जलाभिषेक कर बाबा के आगे नतमस्तक हुए। सभी मंदिरों के कपाट सुबह छह से साढ़े छह बजे के बीच खुल गए। बाबा भूतनाथ, महामृत्युंजय मंदिर, एकादश रुद्र, नीलकंठ महादेव, त्रयंबकेश्वर महादेव, कामेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, शिव शंभू, पंचवक्त्र में पंचमुखी और त्रिलोकीनाथ में तीनमुख वाले शिव भोले और अन्य मंदिरों में भक्तों ने बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन

...
समय 6:30 बजे। बाबा भूतनाथ मंदिर मंडी। मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने मंदिर के कपाट खोले। कपाट खुलते ही भक्तों ने मंदिर में प्रवेश करना शुरू किया। श्रद्धालु बारी-बारी गर्भगृह में प्रवेश हुए और बिल्बपत्र-फूल चढ़ाकर अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान कर गए। सुबह दस से साढ़े दस बजे तक बाबा भूतनाथ मंदिर में आरती की गई। उसके बाद मंदिर में लाइनों में भक्तों ने बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन

...
-समय : 6:30 बजे। महामृत्युंजय मंदिर मंडी। पुजारी दीपक शर्मा ने मंदिर का कपाट खोला। कपाट खुलते ही भक्तों का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के तहत गर्भगृह के बाहर दर्शन किए। करीब 7 बजे से मंदिर के बाहर शिवलिंग पर जलाभिषेक का दौर शाम तक जारी रहा। पुजारी ने बताया कि मंदिर में शनिवार को 15 क्विंटल खीर का भंडारा लगाया जाएगा। इसमें एक क्विंटल प्रशासन की ओर से रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
समय : 8:00 बजे। एकादश रुद्र मंदिर। कपाट खुलने के बाद शृंगार और पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद भक्तों का आना शुरू हुआ। 8:45 बजे उपायुक्त मंडी मंदिर पहुंचे। नौ बजे डीसी ने पूजा-अर्चना की। उसके बाद अखंड ज्योति प्रज्वलित कर जाप शुरू किया। भक्तों ने ओम नम: शिवाय का जाप किया। 11 से एक बजे तक लंगर लगाया। इस दौरान एसडीएम मंडी, तहसीलदार, पार्षद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed