{"_id":"68d8294c805ad6c0730e8c01","slug":"devi-singh-will-remain-the-guru-of-kamrunag-deity-mandi-news-c-90-1-mnd1013-171296-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: देवी सिंह ही रहेंगे कमरुनाग देवता के गूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: देवी सिंह ही रहेंगे कमरुनाग देवता के गूर
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। बड़ादेव कमरुनाग के गूर के परते को लेकर उपजा विवाद शनिवार को प्रशासन की मौजूदगी में थम गया है। शनिवार को देव कमरुनाग के गूर देवी सिंह के घर गूरों के परते के समर्थन और विरोध में रैत (लोग) पहुंच गए। परता देने वाले नए गूर के समर्थक वर्तमान गूर देवी सिंह से देवता मांगने पर अड़ गए।
गूर देवी सिंह के समर्थकों ने बबलू का परता असफल करार दिया। इस बीच नायब तहसीलदार गोहर मनीष गुलेरिया और कार्यालय कानूनगो डोलम नेगी की मौजूदगी में देव कमरुनाग के कटवाल चिंतराम ने फैसला दिया कि गूर देवी सिंह का परता भी असफल रहा है और बबलू का भी। इसलिए देवता कमेटी यह निर्णय लेती है कि बड़ादेव कमरुनाग वर्तमान गूर देवी सिंह के पास ही रहेंगे।
कटवाल चिंतराम ने फैसला दिया कि भविष्य में गूरों के परते को लेकर रैत के साथ बैठ कर नए नियम बनाए जाएंगे। नायब तहसीलदार मनीष गुलेरिया ने बताया कि वर्तमान समय में गूर देवी सिंह के पास बड़ादेव कमरुनाग रहेंगे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग शनिवार को डीसी मंडी से इस मामले को लेकर मिले। उपायुक्त ने लॉ एंड ऑर्डर के लिए नायब तहसीलदार को मौके जाने के आदेश दिए थे। संवाद