{"_id":"67a89b51db7006df6d040b36","slug":"development-stalled-due-to-absence-of-municipal-body-meeting-mandi-news-c-90-1-mnd1001-147449-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नगर निकाय की बैठक न होने से लटका विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नगर निकाय की बैठक न होने से लटका विकास
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में छह महीने के बाद भी बैठक नहीं हो पाई है। इससे नए विकास कार्य सिरे नहीं चढ़ पा रहे हैं। सितंबर से मासिक बैठकों पर विराम लगा हुआ है। पार्षदों के आह्वान के बाद भी अधिकारियों की ओर से बैठक न बुलाना समझ से परे है।
वार्डवासियों ने पार्षदों और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से मासिक बैठक को जल्द आयोजित करने का आह्वान किया है ताकि विकास में तेजी लाई जा सके।नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान ने कहा कि पार्षदों के एजेंडे मिलते ही मासिक बैठक बुलाएंगे। कार्यालय के कामकाज और अन्य व्यस्तता के चलते मासिक बैठकें नहीं हो पा रही हैं।
नगर परिषद की अध्यक्ष ममता कपूर ने कहा कि मासिक बैठक जल्द हो, इसके लिए कार्यकारी अधिकारी से बीते कई माह से पत्राचार किया जा रहा है। बैठक न होने का खामियाजा वार्डवासियों को भुगतना पड़ रहा है। उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने कहा कि निदेशक शहरी विकास विभाग के आदेश के बाद भी पार्षदों की बैठक न बुलाना जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता को दर्शाता है। वार्डवासियों के विकास कार्यों को धरातल में उतारने के लिए जल्द मासिक बैठक हो इसके लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को पार्षदों से चर्चा करना जरूरी है। संवाद