फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Development of Ghats of Beas river will be done on the lines of Banaras in Mandi

मंडी में बनारस की तर्ज पर होगा ब्यास नदी के घाटों का विकास

Fri, 27 Aug 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Development of Ghats of Beas river will be done on the lines of Banaras in Mandi
मंडी नगर निगम की बैठक में भाग लेते पार्षद। - फोटो : Mandi
मंडी। ब्यास नदी के किनारे प्राचीन एवं ऐतिहासिक घाटों का विकास और रखरखाव बनारस के घाटों की तर्ज पर करवाया जाएगा। इस बारे में प्रदेश सरकार को पत्र लिख कर धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित नगर निगम मंडी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

फैसला हुआ कि नगर निगम मंडी के महापौर, उपमहापौर एवं नगर निगम आयुक्त वार्डों का भ्रमण करेंगे। जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम की महापौर दीपाली जसवाल ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्टाफ की कमी की वजह से विकास कार्य तेजी से नहीं हो पा रहे हैं। सीमित स्टाफ के चलते नगर निगम के सभी 15 वार्डों में विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र की जनता को उनके घर द्वार पर ही सुविधा मिले, उनके कार्य सुलभ हों, इसके लिए निगम ने निर्णय लिया है कि महापौर, उपमहापौर, नगर निगम आयुक्त तथा संबधित वार्ड पार्षद वार्डों में ही समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इंदिरा मार्केट की दूर होंगी समस्याएं
नगर निगम की बैठक में निर्णय लिया कि इंदिरा मार्केट की उचित मरम्मत और ड्रेन व्यवस्था ठीक करवाई जाएगी। इसके लिए जल शक्ति विभाग के माध्यम से 5299100 और 1923000 लाख रुपये का प्राक्कलन प्राप्त हुआ है। इसे नगर निगम ने मंजूर कर लिया है।

...
यह रहे मौजूद
बैठक में सभी वार्ड पार्षदों ने अपनी-अपनी वार्ड से संबधित मुद्दे उठाए तथा विकास कार्यों पर चर्चा की। बैठक में उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, पार्षद अलकनंदा हांडा, सोमेश उपाध्याय, राजेन्द्र मोहन, योगराज, वीरेन्द्र सिंह आर्य, सुदेश कुमारी, हरदीप सिंह, सुमन ठाकुर, नेहा कुमारी, निर्मल वर्मा, माधूरी कपूर, कृष्ण भानू, अंजय कुमारी मनोनीत पार्षद रणवीर सिंह, पुष्पराज कात्यायन तथा नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed