{"_id":"66927ae6b4cdff7c230d6a40","slug":"dev-paindal-rishi-dolra-will-be-seated-on-a-new-and-grand-chariot-today-mandi-news-c-90-1-ssml1025-130876-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: देव पाईंदल ऋषि डोलरा आज नए और भव्य रथ पर होंगे विराजमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: देव पाईंदल ऋषि डोलरा आज नए और भव्य रथ पर होंगे विराजमान
Sat, 13 Jul 2024 06:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
देव पाईंदल ऋषि डोलरा संवाद
पधर (मंडी)। क्षेत्र के अराध्य देव पाईंदल ऋषि रविवार को अपने नए रथ में विराजमान होंगे। इस शुभ अवसर पर डोलरा स्थित मंदिर में विशाल धार्मिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में पिछले तीन माह से रथ निर्माण का कार्य चला था, जो पूर्ण हो गया है। धार्मिक अनुष्ठान के बाद देव ऋषि पाईंदल अपने नव निर्मित रथ पर सवार होंगे।
देव पुरोहित सुदर्शन शर्मा के सानिध्य में हवन यज्ञ के साथ कन्या पूजन संपन्न किया गया है। रविवार को हजारों श्रद्धालुओं के बीच देव ऋषि पाईदल डोलरा दर्शन को पहुंचेंगे। ऋषि को नए रथ में विराजमान करने के लिए कारीगर और सुनार तीन माह से मंदिर में डटे हुए थे। इस बीच देवता के हार भ्रमण कार्यक्रम पर भी मंदिर कमेटी कारदारों ने पूर्ण पाबंदी रखी हुई थी।
नए रथ स्वरूप में आने के बाद देव ऋषि का हार भ्रमण कार्यक्रम दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। श्रद्धालु मनतें पूर्ण होने पर ऋषि पाईदल को दावत पर अपने घर बुला सकेंगे। रविवार को मंदिर में भंडार भी होगा। इसके चलते मंदिर कमेटी से सभी प्रबंध कर लिए हैं। देव ऋषि पाईंदल मन्नत के चलते क्षेत्र में सबसे बड़ी हार के मालिक हैं। व्यस्तता के चलते देव ऋषि का रथ वर्ष भर हार भ्रमण पर रहता है। पुजारी चमन लाल, मस्त राम पप्पु ने बताया कि मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।