फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Despite alert of rising water level in Beas, selfie and reel craze on the banks

Mandi News: ब्यास में जलस्तर बढ़ने के अलर्ट के बावजूद किनारों पर सेल्फी और रील का क्रेज

Sun, 12 May 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Despite alert of rising water level in Beas, selfie and reel craze on the banks
पंचवक्त्र मंदिर के साथ ब्यास किनारे पहुंचकर तोड़ रहे नियम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रशासन की ओर से इन दिनों ब्यास में जलस्तर बढ़ने का अलर्ट जारी कर किनारों पर जाने में रोक लगाई गई है। इसके बावजूद रविवार को पंचवक्त्र मंदिर के साथ ब्यास के किनारे लड़कियां सेल्फी और रील बनाती रहीं, जबकि ब्यास में पानी आम दिनों के मुकाबले चार गुणा अधिक था। धीरे-धीरे बढ़ रहे जलस्तर के बावजूद युवतियों को देखकर अन्य लोग भी ब्यास की तरफ फोटो के लिए पहुंच रहे थे।

युवतियों में सोशल मीडिया का क्रेज इस कदर छाया हुआ था कि वे परिवार की परवाह न कर खुद की जान को आफत में डालती रहीं। प्रशासन की ओर से बेशक नदी के किनारों पर चेतावनी बोर्ड और अखबारों के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन कई अभिभावक भी इसे गंभीरता से न लेकर बच्चों को अकेले नदी के किनारों पर भेज रहे हैं। इन दिनों पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से ब्यास नदी में एकाएक पानी का स्तर बढ़ गया है। ऐसे में किसी अनहाेनी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। उधर, एसडीएम मंडी ओमकांत ठाकुर ने बताया कि नदी के किनारों पर नजर रखने के लिए नगर निगम, पटवारी और सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं। नदी के किनारे चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, लेकिन सभी को रोक पाना मुश्किल है। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि वे भी अपने बच्चों पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed