{"_id":"6a2d4535dd8bc9475906fe81","slug":"deputations-in-cbse-schools-should-be-based-on-merit-khajan-singh-mandi-news-c-90-1-mnd1021-200584-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई स्कूलों में मेरिट के आधार पर हो प्रतिनियुक्ति : खजान सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई स्कूलों में मेरिट के आधार पर हो प्रतिनियुक्ति : खजान सिंह
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री, शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री से मिला एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। एचपी सीबीएसई टीचर्स एसोसिएशन ने प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों व प्रधानाचार्यों की प्रतिनियुक्ति पूरी तरह मेरिट आधारित करने और चयनित प्रधानाचार्यों के आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है। प्रदेशाध्यक्ष खजान सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दे उठाए।
उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के लिए प्रतिनियुक्ति प्रक्रिया मेरिट पर होनी चाहिए तथा काउंसलिंग पूरी होने के बाद आदेशों में देरी नहीं होनी चाहिए। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस पर 19 जून तक निर्णय ले लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की भी मांग की और बताया कि वे जल्द मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव से भी मिलेंगे।