फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demonstration of health awareness and drug-free treatment methods.

Mandi News: बिना दवाओं के स्वास्थ्य जागरूकता और उपचार पद्धति का प्रदर्शन

Mon, 20 Jul 2026 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of health awareness and drug-free treatment methods.
वैदिक शाश्वत चिकित्सा की वैज्ञानिक अवधारणा पर दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के वार्ड-2 स्थित शिव सहज योग संस्थान में वैदिक शाश्वत चिकित्सा पर आधारित 5 दिवसीय स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर में बिना दवाओं के स्वास्थ्य जागरूकता और उपचार पद्धति का प्रदर्शन किया गया।
संस्थान के संस्थापक करम ठाकुर और डॉ. एसएस सेठी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में डॉ. स्वामी भक्ति प्रकाश ने अथर्ववेद आधारित वैदिक शाश्वत चिकित्सा की वैज्ञानिक अवधारणा पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पद्धति शरीर की प्राकृतिक उपचार क्षमता को जागृत करने पर आधारित है।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को जोड़ों के दर्द, फ्रोजन शोल्डर, टेनिस एल्बो, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, अर्थराइटिस और लीवर संबंधी समस्याओं के लिए चिकित्सा तकनीकों के साथ स्वास्थ्य संवर्धन और जीवनशैली सुधार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में एम्स नई दिल्ली के रेटिना सर्जन डॉ. राजपाल, मुंबई के लामा फेरा विशेषज्ञ पंडित तुषार पंड्या, दिल्ली के एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. गोयल, उज्जैन की प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा ठाकुर और आयुर्वेदाचार्य दृष्टानंद सहित कई विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिला। देशभर से आए प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed