फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand to exclude Talyahad ward from MC area

Mandi News: तल्याहड़ वार्ड को एमसी क्षेत्र से बाहर करने की मांग

Sat, 30 Nov 2024 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demand to exclude Talyahad ward from MC area
मंडी। नगर निगम मंडी के तल्याहड़ वार्ड के लोगों ने उनके क्षेत्र को नगर निगम से बाहर करने की मांग उठाई है। पंजेहटी, तवाबंडा और तल्याहड़ के लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नगर निगम के आयुक्त को ज्ञापन प्रेषित कर आपत्तियां सौंपी हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी भूपेंद्र सिंह गुलेरिया, देवेंद्र सिंह गुलेरिया, विकास, सुचेत सिंह, मनीष कटोच, तेजभान सिंह आदि का कहना था कि नगर निगम में नए क्षेत्रों को चार वर्ष पहले शामिल किया गया था। तत्कालीन प्रदेश सरकार ने इन क्षेत्रों के लिए सभी तरह के करों में छूट दी थी। ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में लोगों का रहन-सहन, मकानों की बनावट और भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं। नगर निगम बनने के बाद इतने सालों से इन क्षेत्रों में विकास नहीं हुआ है। अधिकांश लोग खेतीबाड़ी, पशुपालन आदि पर निर्भर हैं। एडवोकेट मनीष कटोच ने बताया कि स्थानीय निवासियों की मांग है कि नए शामिल किए गए तल्याहड़ वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों को नगर निगम से बाहर किया जाए। किसी प्रकार का टैक्स न लगाया जाए। अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि इन आपत्तियों को नगर निगम के हाउस में विचार के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed