फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand raised to restore the Commerce faculty at Nihri College.

Mandi News: निहरी कॉलेज में कॉमर्स संकाय बहाल करने की उठाई मांग

Sat, 04 Jul 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to restore the Commerce faculty at Nihri College.
ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय निहरी में कॉमर्स संकाय पुनः शुरू करने और शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग को लेकर ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए) ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को ज्ञापन सौंपा।
ओएसए अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कॉलेज निहरी सहित 20 पंचायतों का एकमात्र सरकारी महाविद्यालय है, जहां कॉमर्स में नए प्रवेश बंद होने से छात्रों को बाहर जाना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि हिंदी विषय का पद तीन साल से खाली है और कॉमर्स की पढ़ाई लंबे समय से एक ही शिक्षक के भरोसे चल रही है। एसोसिएशन ने कॉमर्स संकाय बहाल करने और रिक्त पदों को भरने की मांग की, जिस पर मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सचिव अजय कुमार, मुख्य सलाहकार वेद प्रकाश, सदस्य हिमांशी, सोहन लाल तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं आकृति, मुस्कान, कार्तिक, जितेंद्र सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed