फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand of ex-servicemen, toll tax should not be taken on NH

Mandi News: पूर्व सैनिकों की मांग, एनएच पर न लिया जाए टोल टैक्स

Sun, 30 Jun 2024 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 30 Jun 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Demand of ex-servicemen, toll tax should not be taken on NH
बैठक के दौरान पूर्व सैनिक संगठन के पदा​धिकारी और सदस्य। -स्रोत: संगठन
टिहरा (मंडी)। वेटरन धर्मपुर एवं यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विस मैन हिमाचल प्रदेश की बैठक वेटरन ऑफिस खौदा टिहरा में हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों ने नेशनव हाईवे पर टोल टैक्स माफ करने और अग्नि वीर सेना योजना की खामियां और वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करने संबंधी मांगों पर मंथन किया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष वेटरन रमेश तपवाल ने की। इस मौके पर पिछली बैठक के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा अन्य मुद्दों सभी पेंशनर्स को पेंशन वृद्धि 65, 70 और 75 वर्ष पूरा होने पर पांच प्रतिशत पेंशन वृद्धि, ईसीएचएस एवं सीएसडी संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। नशा मुक्त समाज, क्षेत्र का विकास, राष्ट्रीय उच्च मार्ग निर्माण की वजह से आ रही परेशानियों से लोगों को निजात दिलवाने इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर संचालक वेटरन सुरेंद्र जमवाल, संयोजक अशोक चंदेल, चमन पठानिया, रविंद्र सिंह, दलजीत सिंह, शमशेर सिंह, अनिल प्रकाश, दलीप सिंह, ओम चंद, सुरेंद्र पाल और वीर नारियों में निशा पठानिया व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed