फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand for payment of outstanding arrears from the government

Mandi News: सरकार से बकाया एरियर देने की मांग

Tue, 30 Jun 2026 05:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
Demand for payment of outstanding arrears from the government
मंडी। हिम आंचल पेंशनर संघ बल्ह इकाई की मासिक बैठक सोमवार को खंड प्रधान मंगत राम चौधरी की अध्यक्षता में डडौर में हुई। इस दौरान महासचिव जयराम नायक ने संघ की गतिविधियों की जानकारी के साथ पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर मंथन किया। उन्होंने पेंशन संशोधन की देनदारियों के भुगतान पर सरकार का आभार जताया। उन्होंने जनवरी 2016 से 2022 के दौरान सेवानिवृत्त श्रेणी एक से तीन के पेंशनरों को भी लंबित बकाया पेंशन, एरियर, ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने की मांग की। इसके अलावा चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट और महंगाई भत्ता की देय किस्तें जारी करने की मांग की। इस अवसर पर खेम चंद ठाकुर, तेज सिंह चौधरी, मेघ सिंह चौधरी के अलावा गुरदास, मेघ सिंह चौधरी, राम सिंह, लक्ष्मन, गोवर्धन, देव राज, मस्त राम, भादर लाल, श्याम सिंह, देवी रूप, भोला राम सहित अन्य पेंशनर शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed