फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Delegation of people of Khilada Panchayat met ADM

Mandi News: एडीएम से मिला खिलड़ा पंचायत के लोगों का प्रतिनिधिमंडल

Fri, 29 Nov 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Delegation of people of Khilada Panchayat met ADM
मंडी। ग्राम पंचायत खिलड़ा के प्रधान शेर सिंह के निलंबन के बाद ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल कार्यवाहक प्रधान लखन सिंह की अगुवाई में एडीएम मदन कुमार से मिला। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत खिलड़ा को विकास कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

लखन सिंह ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से मांग की है कि पंचायत में अभी बहुत से विकास कार्य होने है जिसको लेकर पंचायत को धनराशि उपलब्ध करवाई जाए ।
दो दिसंबर को पंचायत घर धारंडा में सुबह 11 बजे विकास कार्यों को लेकर बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया है। खिलड़ा पंचायत प्रधान शेर सिंह पर क्षेत्र में चल रहे कार्य को लेकर कोताही बरतने के आरोप लगे थे। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद उन्हें प्रधान पद से निलंबित कर दिया है। इस अवसर पर वार्ड सदस्य बबीता, प्रोमिला देवी, सीता देवी, दुर्गादास व पूर्व वार्ड सदस्य चेतराम राही और समाजसेवी सोहन सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed