फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Decorative items made from waste material will decorate the house

Mandi News: वेस्ट मटीरियल के सजावटी सामान से सजेंगे घर

Sun, 12 Oct 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Decorative items made from waste material will decorate the house
गीतांजलि, अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह की महिला। स्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में दिवाली पर्व पर वेस्ट मटीरियल से घर की सजावट होगी। ऐसे उत्पाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार किए गए हैं। पंचायती राज विभाग में पंजीकृत अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह की ओर से लदरूहीं, भडयाड़ा और विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कांच की पुरानी चूड़ियों से घर के मुख्य द्वार के लिए हार तैयार किए गए हैं। साथ ही प्लास्टिक वेस्ट मटीरियल से मोम के स्टैंड, मुल्थानी मिट्टी, गोबर, मिट्टी, देसी घी आदि से निर्मित पंचगव्य दीपक तैयार किए हैं। महिलाओं ने कोदरा और जौ के आटे के बिस्कुट और मिठाइयां भी बनाई हैं।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह की संचालक एवं गीतांजलि आर्ट्स की प्रबंध निदेशक गीतांजलि ने बताया कि दीपावली के लिए महिलाओं ने पारंपरिक उत्पाद तैयार किए हैं। इनमें घर की सजावट के विभिन्न प्रकार के सामान तैयार किए हैं। इसे खरीदने को लेकर ग्राहकों में खूब उत्साह है।
विज्ञापन

....
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से निर्मित उत्पादों में प्लास्टिक वेस्ट से तैयार सजावटी सामान के अलावा जौ और कोदरे के आटे से निर्मित बिस्कुट ग्राहकों की पहली पसंद बने हैं। इस साल भी तीस से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घरेलू उत्पादों की बिक्री करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंकज ठाकुर, समाज शिक्षा एवं खंड अधिकारी, चौंतड़ा
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed