{"_id":"6a7b13dbdc0420ac9608b1a4","slug":"debris-and-rocks-fell-on-the-primary-school-building-in-kun-mandi-news-c-90-1-mnd1001-208669-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्राथमिक पाठशाला कुण के भवन पर गिरा मलबा-चट्टानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्राथमिक पाठशाला कुण के भवन पर गिरा मलबा-चट्टानें
विज्ञापन
भूस्खलन से क्षतिग्रस्त राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुण का भवन। स्त्रोत जागरूक पाठक
भवन क्षतिग्रस्त, पाठशाला परिसर, खेल मैदान भी जद में
वीरवार को खुलेंगे स्कूल, दो दिन पहले घटना ने बढ़ाई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। पहाड़ी से मलबा और चट्टानें गिरने से उपमंडल बालीचौकी के तहत आने वाली प्राथमिक पाठशाला कुण का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। लगातार हो रही बारिश से स्कूल भवन पर जमींदोज होने का खतरा मंडरा रहा है। पहाड़ी से मलबा व चट्टानें स्कूल परिसर व खेल मैदान में भी गिर गई है। गनीमत यह रही कि इन दिनों स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं और इस आपदा में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
सोमवार रात को क्षेत्र में हुई भारी मूसलाधार बारिश के चलते यह भूस्खलन हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि हरकत में आ गए हैं। पंचायत समिति सदस्य परमदेव परदेशी ने स्थिति का जायजा लेते हुए चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार लगातार बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा आ रहा है, उससे पाठशाला और वहां आने वाले बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। यदि मौसम के हालात ऐसे ही बने रहे और बारिश का दौर थमता नहीं है, तो बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों को आगे बढ़ाना बेहद जरूरी है। इस गंभीर मामले को लेकर जल्द ही एसडीएम बालीचौकी से मुलाकात करेंगे और स्कूल की सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाने की मांग करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी बालीचौकी सराज द्वितीय डोले राम ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुण के भवन पर मलबा व चट्टानें गिरी है। इससे पाठशाला भवन को नुकसान पहुंचा है। उच्च अधिकारियों को घटना बारे अवगत करवाया गया है।