फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dead body of youth found in Kuhal near Kufaru in Jogindernagar

जोगिंद्रनगर में कुफरू के पास कूहल में मिला युवक का शव

Mon, 11 Apr 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Kuhal near Kufaru in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शानन से मझारनू-कुफरू सिंचाई योजना की कूहल से कुफरू के पास पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की पहचान कुफरू निवासी कुलदीप (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच के अनुसार कुलदीप रविवार को घर से स्यूरी के लिए निकला था। रात को वापस नहीं आया। सोमवार सुबह घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर कूहल में शव मिला है। मृतक के भाई गोपाल के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे पत्नी उषा से दूरभाष पर बात हुई लेकिन वह घर नहीं आया।
विज्ञापन

सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव की ही एक महिला ने नहर में शव होने की सूचना दी। मौके पर पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस की टीम के साथ परिजन भी पहुंचे। शव कुलदीप का ही था। पत्नी उषा पति की संदिग्ध मौत से गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला पानी में डूबने का पाया जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता चलेगा। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed