फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   DC crosses Beas in a boat and reaches Sprayi village, inspects the bridge

Mandi News: किश्ती में ब्यास पार कर स्प्रेई गांव पहुंचे डीसी, पुल का किया निरीक्षण

Thu, 08 Jan 2026 09:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
DC crosses Beas in a boat and reaches Sprayi village, inspects the bridge
स्प्रेई में जुगाड़ किश्ती के सहारे ब्यास नदी पार करते हुए डीसी अपूर्व देवगन। संवाद
पंडोह (मंडी)। स्प्रेई पंचायत में निर्माणाधीन फुट ब्रिज का उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उपायुक्त स्थानीय लोगों की ओर से बनाई गई जुगाड़ किश्ती में बैठकर ब्यास पार कर स्प्रेई गांव पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। निरीक्षण के समय लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीएल ठाकुर और खंड विकास अधिकारी मंडी सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्प्रेई गांव के लोगों ने उपायुक्त मंडी का आभार जताया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2023 की आपदा के दौरान ब्यास के तेज बहाव में पुराना फुट ब्रिज बह गया था, जिसके बाद से गांव के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जोखिम उठाकर नदी पार करनी पड़ती थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए उपायुक्त मंडी ने लोक निर्माण विभाग को लगभग 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की, जिसके बाद नए फुट ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ। वर्तमान में निर्माण का लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गांव में जाकर आम लोगों से भी मुलाकात की और उनकी अन्य समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए कई मामलों के त्वरित समाधान के आदेश दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि फुट ब्रिज का निर्माण कार्य 16 फरवरी से पहले पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री इस फुट ब्रिज को आम जनता को समर्पित करेंगे।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed