फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dangerous house in Bhanwada is not being made from dangerous house

Mandi News: भनवाड़ में डंगे का निर्माण न होने से खतरे में मकान

Mon, 21 Apr 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 21 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dangerous house in Bhanwada is not being made from dangerous house
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत भनवाड़ में पंजराला फागला धार सड़क के पास पिछले साल अगस्त में आई बारिश से डंगा क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे परस राम के मकान को खतरा पैदा हो गया है। परस राम का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा डंगे का निर्माण करने में आनाकानी की जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमों द्वारा इस स्थान का निरीक्षण कर रिपोर्ट भी बनाई जा चुकी है। परस राम ने बीते वर्ष से कई बार विभाग से संपर्क किया है, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता रहा है। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भी मदद की मांग की थी। इसके बाद मंत्री ने निर्देश भी दिए थे, लेकिन विभाग ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

परस राम ने बताया कि मकान के पास ऊंची पहाड़ी से भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। इससे मकान को खतरा पैदा हो गया है। थक हार कर परस राम ने अब एसडीएम सुंदरनगर और एडीसी मंडी को भी लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि आगामी बरसात से पहले डंगे का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जयपाल शर्मा ने कहा कि अगर इस मामले में विभाग के पास आवेदन आया होगा, तो वह जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed