{"_id":"66e6c36dd76d08733800ed7d","slug":"culvert-in-daunthal-drain-caved-in-road-damaged-vehicular-movement-halted-mandi-news-c-90-1-ssml1025-135753-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दौंथल नाले में पुलिया धंसी, सड़क क्षतिग्रस्त, वाहनों की आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दौंथल नाले में पुलिया धंसी, सड़क क्षतिग्रस्त, वाहनों की आवाजाही ठप
Mon, 16 Sep 2024 04:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के कुराटी- ढगौण सड़क पर डंगा धंसने से क्षतिग्रस्त हुई सड़क। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बारिश और भूस्खलन के कारण कुराटी-ढगौण सड़क पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। सड़क के दौंथल के समीप क्षतिग्रस्त होने से कई गावों का संपर्क कट गया है। सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा पड़ा होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। परिवहन निगम की बसें सड़क पर फंस गई हैं। वहीं, निजी बसों का आवागमन भी प्रभावित हो गया है।
जानकारी के अनुसार कुराटी-ढगौण सड़क पर दौंथल नाले पर बनी पुलिया के धंस जाने साथ ही करीब 30 मीटर सड़क का हिस्सा टूट गया है। इस कारण बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा बड़ोण पिपली और बड्डू पिपली भरमेरा सड़क पर भी ल्हासे गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द सुधारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सड़क का कुछ हिस्सा धंस जाने से बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगानी पड़ी है। छोटे वाहनों के लिए आवाजाही सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है।