फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cultivate traditional grains: Gautam

पारंपरिक अनाज की खेती करें : गौतम

Tue, 16 May 2023 07:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 16 May 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
Cultivate traditional grains: Gautam
करसोग के अल्याड़ गांव में एक दिवसीय पोष्टिक बीज वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करसोग (मंडी)। इंटरनेशनल ईयर ऑफ द मिलेट्स के तहत बालिंडी पंचायत के अल्याड गांव में एक दिवसीय पौष्टिक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला मंडल अल्याड और नारी शक्ति महिला मंडल अलसिंडी की महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर सोम कृष्ण गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर अलसिंडी, अल्याड़, सेरकड़ी, दडेली, धारली, शमलौट और नगालठा गांव के किसानों को कोदा, काउणी और कुटकी के बीज बांटे गए। सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर सोम कृष्ण गौतम ने किसानों और महिला मंडलों का आभार प्रकट किया। उन्होंने पारंपरिक अनाजों को सुरक्षित करने और इसकी खेती करने के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि आज के दौर में पुराने अनाजों को जीवित रखने की आवश्यकता है। सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती से पारंपरिक अनाजों को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला मंडल अल्याड की अध्यक्ष शान्ता देवी, महिला मंडल अलसिंडी की अध्यक्ष ममता, किसान परमा नंद, लाभ सिंह, प्रेमी देवी, बिता, पार्वती, विनती देवी, तारावती, निशा देवी, अमिला, रमा देवी, लतू वर्मा, दासी देवी, हिमा, सेमी, मीना देवी,ममता, लता देवी और कांता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed