{"_id":"66e6cae43fa19a0e6e05c5c8","slug":"crowd-gathered-in-mata-tripura-budhi-bhairava-fair-mandi-news-c-90-1-ssml1025-135755-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: माता त्रिपुर बूढ़ी भैरवा मेले में उमड़ी की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: माता त्रिपुर बूढ़ी भैरवा मेले में उमड़ी की भीड़
Mon, 16 Sep 2024 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह क्षेत्र की सियोग पंचायत में सात दिवसीय माता त्रिपुर बूढ़ी भैरवा मेले के समापन समारोह में रविवार को बड़ी संख्या में लोग जुटे। मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा ने मेले में बतौर मुख्यातिथि की। इस दौरान उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए पंचायत के विकास के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
इसके अलावा उन्होंने महरण नाला से सोझा स्कूल तक सड़क निर्माण के लिए एक लाख, राछड़ी सड़क चौड़ीकरण के लिए दो लाख और पंचायत घर के पास सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान विधायक ने जरल कॉलोनी से व्यांबला संपर्क सड़क और सियोग से सोझा सड़क का एस्टीमेट तैयार करने के संबंधित विभाग को निर्देश दिए और भविष्य में धनराशि जारी करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने मेला कमेटी को अपनी ऐच्छिक निधि से 25 हजार रुपये देने की घोषणा की और 10 महिला मंडलों को 15-15 हजार रुपये की सहायता देने का एलान किया। विधायक ने मेले में भाग लेने वाले महिला व युवक मंडलों और स्कूली बच्चों को भी पुरस्कृत किया।