{"_id":"6a46560ef93f9c3c4d075f34","slug":"crisis-facing-public-administration-industrial-chemistry-and-environmental-science-courses-mandi-news-c-90-1-mnd1001-203180-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लोक प्रशासन, औद्योगिक रसायन, पर्यावरण विज्ञान पाठ्यक्रम पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लोक प्रशासन, औद्योगिक रसायन, पर्यावरण विज्ञान पाठ्यक्रम पर संकट
विज्ञापन
पचास प्रतिशत दाखिले नहीं हुए तो पाठ्यक्रमों का नहीं होगा संचालन
विश्वविद्यालय ने प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख 14 जुलाई तक बढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय में संचालित लोक प्रशासन, औद्योगिक रसायन एवं पर्यावरण विज्ञान पाठ्यक्रमों पर इस समय संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में अपेक्षित प्रवेश संख्या पूरी न होने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 जुलाई कर दी है।
अकादमिक परिषद के हालिया निर्णय के अनुसार जिन पाठ्यक्रमों में स्वीकृत सीटों के मुकाबले 50 प्रतिशत से कम प्रवेश होंगे, उनका संचालन वर्तमान शैक्षणिक सत्र में नहीं किया जाएगा। परिषद का मानना है कि अत्यंत कम छात्र संख्या के साथ किसी भी पाठ्यक्रम का संचालन शैक्षणिक और प्रशासनिक दृष्टि से व्यावहारिक नहीं है।
वर्तमान स्थिति में इन तीनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश संख्या अपेक्षाकृत कम है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए सलाह दी है कि वे इन पाठ्यक्रमों के साथ-साथ अन्य उपयुक्त वैकल्पिक पाठ्यक्रमों पर भी विचार करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यदि किसी पाठ्यक्रम में निर्धारित न्यूनतम प्रवेश संख्या पूरी नहीं होती और उसका संचालन संभव नहीं होता, तो छात्रों को अंतिम समय में शैक्षणिक नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
स्नातक प्रवेश की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ाई गई
सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश से वंचित रह गए छात्रों को एक और अवसर प्रदान किया है। अपरिहार्य कारणों से अब तक दाखिला नहीं ले सके छात्रों के लिए सभी महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी गई है। कुलपति ललित अवस्थी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने यह कदम पूरी तरह छात्रहित को ध्यान में रखते हुए उठाया है।