{"_id":"204ce2dfb4c97c85c5fa09eca6ab8648","slug":"crimination-of-jawan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहादत पर फख्र, आंखों में आंसू; अमर रहे राजकुमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहादत पर फख्र, आंखों में आंसू; अमर रहे राजकुमार
जितेंद्र ठाकुर जोगिंद्रनगर (मंडी)।
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजनों की चीखों से भराडू गांव में मातम सा छा गया। दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। जहां राजकुमार की मौत से परिवार और गांव में मातम का माहौल है, वहीं बेटियों, पत्नी, माता और दादी को जांबाज राजकुमार राणा की शहादत पर गर्व है।
शहीद राजकुमार राणा की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी अंशिता आठवीं कक्षा और छोटी बेटी कशिश पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। अंशिता ने कहा कि पापा चाहते थे कि वह बड़ी होकर डाक्टर बने। देश की रक्षा के लिए पिता की शहादत पर गर्व है। पिता के इस सपने को जरूर पूरा करूंगी। अंशिता ने कहा कि पिता ने जो सपने उनके लिए देखे थे। वे अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उनके सपनों को साकार करेंगी। दिसंबर माह में पिता घर आए थे और वापस जाती बार उन्होंने चचेरी बहन की शादी में चार मार्च को घर आने को कहा था।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर उपमंडल के भराड़ू गांव निवासी शहीद राज कुमार राणा सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर 1999 में भर्ती हुए थे। राजकुमार काहनवाही लेकर जम्मू से श्रीनगर के लिए काफिले में चल रहा था। पांपोर के पास आतंकियों ने काफिले पर हमला कर दिया। जिसमें काहनवाही चला रहे हवलदार राजकुमार राणा के सीने में तीन गोलियां लगने से वे शहीद हो गए। सुबह से ही शहीद के घर पास परिजनों को ढांढस बांधने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ था। पार्थिक शव पहुंचते ही दोनों बेटियां, पत्नी, माता व दादी फूट-फूट कर रो पड़े।
विज्ञापन