फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   two student union qurreel

दो छात्र गुटों के झगड़े में हथियार लेकर कॉलेज पहुंचे बाहरी लोग

Mon, 13 Feb 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 13 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन

राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में सोमवार को दो छात्र गुटों में किसी बात पर हाथापाई हो गई। इस दौरान कुछ शरारती तत्व डंडे, दराट और कुछ अन्य हथियार लेकर पहुंचे थे जिस कारण महाविद्यालय में तनाव का माहौल रहा। कुछ छात्रों ने बाहरी लोगों से हथियार छीन कर प्रिंसिपल को सौंप दिया। कॉलेज प्रशासन की ओर से सूचित करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जोगिंद्रनगर थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ।

विज्ञापन


कॉलेज में सोमवार को दो छात्र गुटों के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई। इस दौरान कुछ बाहरी लोग डंडे और दराट लेकर कॉलेज परिसर में घुस गए। बाहरी लोगों के कॉलेज में प्रवेश करने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ छात्रों ने डंडे और दराट छीनकर कॉलेज प्राचार्य को दे दिए। उसके बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों के छात्रों को थाने बुलाया जहां दोनों गुटों में समझौता हो जाने से पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। कॉलेज में मारपीट और हाथापाई की घटना के बाद बाहरी तत्वों से मिले डंडे और हथियार से तनावपूर्ण स्थिति रही, लेकिन कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने समय रहते मामले को सुलझा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य एनएस चंदेल ने कहा कि महाविद्यालय में झगड़ा होने की सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में शांति व्यवस्था पूरी तरह बनाए रखी जाएगी और बाहरी तत्वों को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

उधर, थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि महाविद्यालय में झगड़ा करने वाले दोनों गुटों में आपस में समझौता हो गया है। इस कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed