{"_id":"57e2c3444f1c1b8341a840df","slug":"two-shops-in-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौलीखड्ड में दो दुकानों में लगी आग, एक लाख की संपत्ति राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौलीखड्ड में दो दुकानों में लगी आग, एक लाख की संपत्ति राख
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 21 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-चंडीगढ़ एनएच पर शहर से सटे सौलीखड्ड में दो दुकानों में आग लगने से एक लाख रुपये की संपत्ति स्वाह हो गई। जबकि दुकान मालिक बुरी तरह से झुलस गया जिसे जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है। बुधवार सुबह लगी इस आग पर अग्निशमन विभाग ने एक घंटे बाद काबू पाया। जिससे एक करोड़ की संपत्ति स्वाह होने से बच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े छह बजे दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को रात भर सिलेंडर लीक होता रहा। सुबह दुकानदार ने जैसे ही दुकान में माचिस की तीली जलाई सिलेंडर ने आग पकड़ ली। कुछ ही समय में आग करियाने व साथ लगते ढाबे में फैल गई। आगजनी की इस घटना में दुकानदार चंद्रभानु पुत्र देवेंद्र निवासी मझवाड़ भी बुरी तरह से झुलस गया जिसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के कर्मचारी पौने सात बजे घटनास्थल पर पहुंच गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। जिसमें तीन शटर व ढाबे तथा करियाने की दुकान में रखा कुछ सामान जल गया। अग्रिशमन अधिकारी पिनाम सिंह ने कहा कि आग लगने के एक घंटे बाद काबू पा लिया गया था। इससे एक लाख रुपये की संपत्ति स्वाह हो गई है।
विज्ञापन