{"_id":"573765e44f1c1b7d7a91982d","slug":"two-kg-charas-siezed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो स्थानों पर पकड़ी दो किलो से अधिक चरस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दो स्थानों पर पकड़ी दो किलो से अधिक चरस
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 14 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर पुलिस ने नाके के दौरान रामपुर निवासी एक व्यक्ति के पास से 570 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्यवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस ने मुख्य आरक्षी टेक चंद के नेतृत्व में चमुखा में नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर राहगीर की तलाशी ली तो उसके पास से 570 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की शिनाख्त रामपुर के थीमबर गांव निवासी दिनेश कुमार के रुप में हुई है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
उधर, औट थाना पुलिस ने जलोगी के पास नाका लगा कर एक प्राइवेट बस की चेकिंग करने पर डेढ़ किलो से अधिक चरस बरामद की है। चरस की खेप कौन ले जा रहा था, इसका पता नहीं लग पाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
औट थाना के एसआई कुलदीप चंद की अगुवाई में पुलिस ने जलोगी के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान प्राइवेट बस की चेकिंग करने पर पुलिस ने 1531 ग्राम चरस बरामद की है। अभी तक चरस के आरोपी का पता नहीं लगा है।