{"_id":"57e025034f1c1b223aa83443","slug":"temples-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में कई मंदिरों के तोड़े ताले, दानपात्र से उड़ाई नकदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक रात में कई मंदिरों के तोड़े ताले, दानपात्र से उड़ाई नकदी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टकोली और छतरी में चोरों ने बीती रात मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नगवाईं क्षेत्र के टकोली में तीन मंदिरों में चोरी की पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। जबकि सराज क्षेत्र के सराज घाटी के मगरू महादेव के मंदिर छतरी में हुई चोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने जिला के टकोली व छतरी में कई मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। टकोली क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण, देव जरासंध, माता बगलामुखी में चोरी का प्रयास किया। चोरों ने मंदिर की अलमारियों को तोड़ कर दान पात्र भी ले गए। कुछ ही दूरी पर दानपात्र बरामद हुए हैं। सोमवार सुबह चोरी का पता लगते ही हड़कंप मच गया। हालांकि मंदिर कमेटी की ओर से औट थाना में चोरी की शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन
उधर, चोरों ने सराज क्षेत्र के मगरू महादेव मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह पुजारी जब पूजा करने मंदिर आए तो उसने एक जगह से दानपात्र गायब व दूसरा दानपात्र टूटा हुआ पाया। पुजारी ने इस घटना की सूचना तुरंत ग्राम पंचायत छतरी के प्रधान अजीत राणा व मंदिर कमेटी को दी।
विज्ञापन
उन्होंने मंदिर में हुई इस घटना की शिकायत पुलिस चौकी जंजैहली में दर्ज करवाई। पुलिस चौकी प्रभारी गोपाल ठाकुर अपने पुलिस दल सहित छतरी पहुंचे और छानबीन शुरू की। मंदिर कमेटी व प्रधान ग्राम पंचायत छतरी ने बताया कि लगभग 20 से 25 हजार रुपए अनुमानित दानपात्र में थे।