फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   School ground

गोखड़ा स्कूल में दस लाख से बनेगा मैदान

Sun, 28 Feb 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 28 Feb 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन

पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने रविवार को सदर विस क्षेत्र के ग्राम पंचायत निचला लोट के पपराहल, बहधार, गोखड़ा, सरवाहण, उपरली लोट तथा त्रयासल में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान क्षेत्र में किए जा रहेे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत निचला लोट में जायका के माध्यम से त्रयासल बहाव सिंचाई योजना निर्मित की जा रही है, जिस पर 45 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त तरवाहड़ सिंचाई योजना के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसका काम जल्द ही भू-संरक्षण विभाग द्वारा शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोखड़ा में स्कूल मैदान के निर्माण के लिए दस लाख रुपये की राशि मार्च में जारी कर दी जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नगरेहड़-त्रयासल सड़क की आवश्यक मरम्मत तथा त्रयासल सड़क को मराथू से जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने मराथु में पैदल चलने वाले पुल का निर्माण करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही पेयजल योजना का कार्य जल्द पूरा कर इसे लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निचला लोट पंचायत की प्रधान अनिता कुमारी ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर आश्रय शर्मा, धर्मपाल ठाकुर, रविंद्र कुमार, खेम सिंह ठाकुर, तारा चंद, हिरदा राम, पवन पांडे, नवीन शर्मा, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed