{"_id":"58a9da734f1c1bab19d868d4","slug":"road-accident-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश चौक में बारातियों की गाड़ी पलटी, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गणेश चौक में बारातियों की गाड़ी पलटी, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर के हरिपुर से चैलचौक पंचायत के नेहरा गांव में आई बारात की एक टाटा सफारी गाड़ी गणेश चौक के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सुंदरनगर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक को बचाने के चक्कर में सफारी पलट गई। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सायं करीब 5 बजे बारात में शामिल होने आई एक टाटा सफारी गाड़ी नंबर एचपी 31डी 1516 गणेश चौक के पास सड़क से नीचे पलट गई। एक मकान के पीछे गाड़ी गिरने से धमाका होते ही गणेश चौक के ग्रामीण बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। जहां लोगों ने सफारी गाड़ी में घायल हुए चालक समेत चार लोगों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया।
विज्ञापन
घायलों की पहचान सागर सेन, निशांत सेन, जितेंद्र सेन और मोहित पठानिया के रूप में हुई है। गोहर अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती किया गया। इस दौरान अन्य बारातियों को गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की भनक लगते ही दर्जनों लोग सिविल अस्पताल गोहर पहुंच गए। सिविल अस्पताल गोहर में तैनात डा. ललित गौतम ने बताया की घायलों का उपचार किया गया है तथा सभी घायल खतरे से बाहर हैं। एसएचओ चांद किशोर ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर दिया है तथा हादसा कैसे हुआ। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन