फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   redcross

बेटी के जन्म पर खुशियां मनाएं : प्रतिभा सिंह

Sun, 22 Nov 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Sun, 22 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
redcross
मंडी। जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला-2015 मंडी के पड्डल ग्राउंड में शुरू हो गया। पूर्व सांसद एवं प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी की उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने सेरी मंच पर ‘वॉक फार मेरी लाडली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पड्डल मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। ‘मेरी लाडली के लिए दो कदम’ में विभिन्न स्कूली बच्चों व संस्थाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

मेले के शुभारंभ पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि रेडक्रॉस समिति जरूरतमंदों व पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा अग्रणी रही है। उन्होंने मंडी जिला रेडक्रॉस सोसायटी और जिला प्रशासन के सम्मिलित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस मेले को ‘मेरी लाडली’ अभियान से जोड़कर सामाजिक जागरूकता लाने की दिशा में बेहतर कार्य किया है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि बेटी के जन्म पर खुशियां मनाएं, क्योंकि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र व समाज को अर्पित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष संदीप कदम ने सोसायटी की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंडी जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्राप्त अनुदान का आंकड़ा एक करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा उपचार के लिए गत वर्ष लगभग 27 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त सोसायटी के माध्यम से रेडक्रॉस भवन मंडी व सिविल अस्पताल सुंदरनगर में 55 लाख की लागत से दो डिजिटल एक्सरे प्लांट स्थापित किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने मुख्य अतिथि व अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्षा सुशीला सौंखला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद ठाकुर, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष हरेंद्र सेन, हिमुडा निदेशक मंडल के सदस्य विकास कपूर, राज्य सहकारी बैंक निदेशक मंडल के सदस्य केशव नायक, हिमको फैड निदेशक मंडल के सदस्य शशि शर्मा, जिला रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा स्नेहल कदम, एडीएम विवेक चंदेल, एएसपी कुलदीप राणा आदि मौजूद थे।



बाक्स
मंडी। जिला प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर चलाई गई ‘मेरी लाडली’ फोटो प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार राशि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मंडी शाखा द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी को भेंट की गई। बैंक के शाखा प्रबंधक मुनीष कुमार ने 50 हजार रुपये की राशि का चेक पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के माध्यम से जिला रेडक्रॉस सोसायटी को भेंट किया। इस अवसर पर उनके साथ उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी संदीप कदम भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में धर्मेंद्र राणा, अभिषेक सिंह ठाकुर, इंदू भारद्वाज, प्रिंस ठाकुर, दीप्ति वैद्य और दीपक सिपहिया द्वारा पोस्ट की गई फोटो को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed