फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Half Mairathan

पुरुषों में सावन, महिलाओं में हिना बनी हॉफ मैराथन चैंपियन

Sun, 28 Feb 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 28 Feb 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन

शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला पुलिस के तत्वावधान में मेरी लाडली थीम पर आयोजित हॉफ मैराथन व फन रेस में 350 महिला व पुरुष धावकों ने भाग लिया। हॉफ मैराथन को उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने हरी झंडी दिखाई। मैराथन के लिए मंडी शहर के लोगों में खासा जोश देखने को मिला।

विज्ञापन


मेन इंवेट हॉफ मैराथन (21 किमी) के पुरुष वर्ग में जोगिंद्रनगर के धावक सावन भरवाल ने 70 मिनट में रेस को पूरा कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, तारा चंद व अक्षय कुमार द्वितीय व तृतीय स्थान रहे। इसके अलावा अनीश, रमेश, प्रवीण, पवन, सुनील को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। महिला वर्ग की हॉफ मैराथन (11 किमी) में शिमला की हिना ने 42 मिनट में रेस को पूरा करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, गार्गी व नेहा कुमारी द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में कृष्णा, शिल्पा, नेहा, सुमित्रा, रजनी ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
विज्ञापन


दोनों वर्गों की हॉफ मैराथन में विजेताओं को क्रमश: 11 हजार, सात हजार व पांच हजार रुपये की राशि प्रथम तीन विजेताओं को मिले। वहीं, सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को एक हजार रुपये की राशि से नवाजा गया। इसके अलावा फन रेस में 14 से 18 आयु वर्ग में गुलशन प्रथम, सन्नी द्वितीय, मनोज तृतीय, 18-35 आयु वर्ग में नागेंद्रपाल प्रथम, सन्नी कुमार द्वितीय, देश राज तृतीय, व 35-60 आयु वर्ग में शिव चरण प्रथम, अमर सिंह द्वितीय, ओम प्रकाश तृतीय व सीनियर सीटिजन वर्ग में परमा राम प्रथम, पीआर राणा द्वितीय व नरेश चंद तृतीय स्थान पर रहे। फन रेस के विभिन्न आयु वर्गों में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश: 21 सौ, 11 सौ व सात सौ रुपये बतौर इनाम दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीनियर सीटिजन वर्ग में प्रथम तीन विजेताओं को 11 सौ, पांच सौ व तीन सौ रुपये बतौर इनाम दिए गए। फन रेस में विभिन्न आयु वर्गों में सुनी कुमार, भीम सिंह, अजय कुमार, अटल शर्मा, विजय कुमार, अमन, सुरेश कुमार, दुर्गा प्रसाद, पूर्ण चंद आजाद, अशोक कुमार सेठी, अशोक कुमार को सांत्वना पुरस्कार से ही संतोष करना पड़ा। सांत्वाना पुरस्कार पाने वालों को दो सौ रुपये की राशि से नवाजा गया। समारोह के समापन अवसर पर एडीसी ऋगवेद ठाकुर, एसपी प्रेम कुमार ठाकुर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed