फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   fire

मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 14 Feb 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Sun, 14 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
fire
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के डैहर कस्बे में रविवार सुबह एक मकान आग लग गई। इस घटना में घर में रखा सारा सामान जल गया। इसमें कपड़े, आभूषण, बर्तन व बच्चों की स्कूली किताबें पूरी तरह से जल कर राख हो गईं। इससे परिवार को लाखों के नुकसान का अनुमान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डैहर निवासी देशराज के दो कमरे के घर में रविवार सुबह नीचे की मंजिल में आग लग गई। इस घटना के समय देशराज की पत्नी पार्वती देवी अपने चार बच्चों को ऊपर की मंजिल में बने रसोईघर में खाना खिला रही थी। जब नीचे के कमरे में आग लगी तो उन्हें इसका पता न चला। जब धुंआ ऊपर पहुंचा तो उन्होंने शोर मचाया। इस पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने चारों बच्चों व महिला को खिड़की के रास्ते से बाहर सुरक्षित निकाला। जब तक ग्रामीण आग बुझाते घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। आगजनी की इस घटना में देशराज अपने चार बच्चों व पत्नी सहित सड़क पर आ गया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर जिला मंडी दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग के संयोजक व पूर्व जिला परिषद सदस्य चमन राही, डैहर के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश मोदगिल, महिला मंडल प्रधान सुनीता संधू व बुद्धि सिंह मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मंडल ने प्रभावित परिवार को रजाई, कंबल व अन्य सामान फौरी सहायता दी। इस मौके पर चमन राही ने स्थानीय प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 15 दिन के बाद बच्चों की वार्षिक परीक्षा शुरू होने वाली हैं और ऐसे में उनकी किताबें व वर्दियां भी जल गई हैं, जिसके कारण बच्चे बेहद मायूस हैं। इधर, तहसीलदार वेद प्रकाश ने बताया कि आगजनी की घटना की रिपोर्ट हलका पटवारी से तलब की गई है। उन्होंने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता के बारे में आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed