फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   fine on commericial use of domestic lpg

ढाबों में घरेलू गैस के इस्तेमाल पर 8450 रुपये जुर्माना

Mon, 28 Nov 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला धर्मपुर (मंडी)।
अमर उजाला धर्मपुर (मंडी)। Updated Mon, 28 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर, टिहरा और अवाहदेवी में ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर और बिना जांच के चिकन बेचने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। कार्रवाई से ढाबा मालिकों  में हड़कंप है। एसडीएम धर्मपुर ने 8450 रुपये जुर्माना ठोका है। एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल और खाद्य आपूर्ति निरीक्षक पंकज शर्मा ने दुकानों और ढाबों का औचक निरीक्षण किया। चार ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल पर कार्रवाई की। उन्होंने बिना जांच से चिकन बेचने पर भी जुर्माना ठोका है। सोमवार को एसडीएम कोर्ट धर्मपुर में ढाबा मालिकों की पेशी हुई। 8450 रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निरीक्षक पंकज शर्मा ने कहा कि नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल ने बताया कि नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस दुकान में रेट लिस्ट नहीं होगी और जहां घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक प्रयोग में लाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed