{"_id":"57f29cf54f1c1b093426fa67","slug":"accident-in-mandi-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपा में कार लुढ़की, नरेचौक में बाइक-स्कूटी की टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोपा में कार लुढ़की, नरेचौक में बाइक-स्कूटी की टक्कर
ब्यूरो/ अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)।
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके में तीन सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों ही मामले में हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महेंद्र सिंह निवासी चौकी चंद्राहण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह कोटली से रोपा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
उसने एक कार चालक से लिफ्ट ली। रोपा के समीप पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर गिर गई। दुर्घटना में चालक समेत कार में बैठी अन्य तीन सवारियों में जगेशर सिंह, पार्वती देवी व गौरा देवी को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
पुलिस ने महेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, एक अन्य मामले में नेरचौक के समीप स्कूटी व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी चालक शालिगराम को गंभीर चोटें आई हैं। उसे नेरचौक में प्राथमिक उपचार के बाद मंडी अस्पताल रैफर कर दिया गया है। स्कूटी चालक शालिगराम की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक नरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, नेरचौक के लुणापानी के समीप सड़क पार कर रही एक महिला को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। महिला के दामाद की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता दिनेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने सास नानकी देवी के साथ लुणापानी के समीप सड़क पार कर रहा था। इस दौरान बाइक चालक पवन कुमार ने उसकी सास को बाइक से टक्कर मार दी। जिससे सास नानकी देवी को गंभीर चोंटे आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।