{"_id":"5b88224042c792463903807c","slug":"91535648320-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरोह के सरगना की निशानदेही पर दो और चोरी की बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरोह के सरगना की निशानदेही पर दो और चोरी की बाइक बरामद
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
sports bike
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर में बाइक चोर गिरोह से बाइक की बरामदगी लगातार जारी है। गिरोह के मुख्य सरगना से निशानदेही के आधार पर पुलिस ने दो और बाइक बरामद की है। बरामद की गई कुल बाइक की संख्या सात पहुंच गई है। गिरोह से एक गैस सिलिंडर भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की गहन पूछताछ में बाइक चोर सरगना जोध सिंह से पुलिस ने कई अहम सुराग हासिल किए हैं। पुलिस का दावा है कि क्षेत्र में हुई विभिन्न चोरियों जिसमें गाड़ियों के टायर, स्पेयर पार्ट्स, मोटर साइकिल से तेल चोरी करने वाले चोर गिरोह को पूरी तरह से बेनकाब करेंगे। मंगलवार को लेदा क्षेत्र के गगन ग्राम पंचायत दसेहड़ा के घर से पुलिस ने चोरी की बिना नंबर प्लेट की बाइक को बरामद किया है। इसी घर में पहले भी एक बाइक बरामद की जा चुकी है। इसके अलावा रात्रि गश्त के दौरान हवानी गल्लू के पास से पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में पार्क बाइक को कब्जे में लिया है।
रिवालसर पुलिस प्रभारी मुंशी राम ने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। क्षेत्र में चोरी की वारदातों के पीछे शामिल हर शातिर पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
000