फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कैहड़ गांव में महिला ने फंदा लगाकर दी जान, केस दर्ज

कैहड़ गांव में महिला ने फंदा लगाकर दी जान, केस दर्ज

Wed, 27 Jun 2018 10:54 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
कैहड़ गांव में महिला ने फंदा लगाकर दी जान, केस दर्ज
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के कैहड़ गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार उपमंडल के कैहड़ गांव की सरला देवी (30) पत्नी भूपेंद्र पाल ने मंगलवार रात को अपने कमरे में फंदा लगा लिया। बुधवार सुबह जब परिजनों ने सरला के कमरे का दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकी हुई थी। परिजन उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रत्ती ले आए। जहां पर तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इतने में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसएचओ बल्ह थाना राजेश ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed