फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नशे में अधिकारियों ने रेस्ट हाउस में मचाया हुड़दंग

नशे में अधिकारियों ने रेस्ट हाउस में मचाया हुड़दंग

Sun, 13 May 2018 10:26 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
नशे में अधिकारियों ने रेस्ट हाउस में मचाया हुड़दंग
सुंदरनगर (मंडी)। बीबीएमबी की बीएसएल परियोजना के विश्राम गृह में अधिकारियों और कर्मचारियों को शाम की पार्टी करना महंगा पड़ गया। शनिवार रात को जब पार्टी चल रही थी तो कुछ अधिकारी नशे में धुत होकर आपे से बाहर हो गए और रेस्ट हाउस में हुड़दंग मचाने लगे। रेस्ट हाउस में उठ रहे शोर की जानकारी जब सामने स्थित बीएसएल थाना पुलिस को लगी तो उन्होंने तीन हुड़दंगी अधिकारियों को हिरासत में ले लिया। जिनका नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 114 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएल परियोजना के कुछ अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार पुलिस स्टेशन के सामने स्थित बीएसएल परियोजना के फील्ड हॉस्टल रेस्ट हाउस में बैठ शराब पी रहे थे। रात करीब 10 बजे शराब के नशे में धुत अधिकारी अपना आपा खो बैठे और आपस में उलझने लगे। जब उनके जोर-जोर से शोर मचाने की जानकारी पुलिस को मिली तो उन्हें तुरंत कार्रवाई करते हुए नशे में चूर तीन अधिकारियों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद उन्हें मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर लाया गया। थाना प्रभारी बीएसएल कालोनी प्रदीप कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ 114 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही इनका चालान कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed