{"_id":"5cd1bdbebdec2207334c2d98","slug":"81557249470-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैहर में युवक ने पुल से सतलुज में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डैहर में युवक ने पुल से सतलुज में लगाई छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के डैहर में सोमवार देर शाम एक युवक ने पुल से सतलुज नदी में छलांग लगा दी। जब युवक ने छलांग गई तो थोड़ी ही दूरी पर उसका बड़ा भाई मौजूद था। जैसे ही वह पुल की रेलिंग पर चढ़ा, भाई उसकी ओर भागा, लेकिन वह नदी में कूद गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। नदी में कूदने वाला युवक अपने भाई के साथ ही बेल्डिंग का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका पर पहुंच कर युवक की तलाश में अभियान छेड़ दिया है। रात होने के कारण कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार को भी पुलिस ने ग्रामीणों के साथ सर्च आपरेशन चलाया लेकिन शाम तक खाली हाथ ही रहे। जानकारी के अनुसार बलराम (22) पुत्र लेखराम गांव बैहना डाकघर नलग तहसील सुंदरनगर डैहर के निकट अपने भाई के साथ बेल्डिंग का काम करता था। जब वे शाम को घर लौट रहे थे तो अचानक आगे चल रहा बलराम पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और नदी में छलांग लगा दी। बड़े भाई राकेश ने भाई के छलांग लगाने की सूचना रोते बिलखते हुए कुछ दूरी पर स्थित डैहर पुलिस चौकी में दी। इसके बाद डैहर पुलिस चौकी प्रभारी जगत राम और अन्य कर्मियों ने काफी दूर तक सतलुज के तट के आसपास युवक को तलाश किया। अंधेरा होने के कारण तलाश बीच में रोकनी पड़ी। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि सतलुज पुल से सोमवार देर शाम को एक युवक ने नदी में छलांग लगाई है। उसे ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि नदी में बहे युवक की तलाश के लिए अभियान जारी है।
000
विज्ञापन
000