फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर में उद्घोषित अपराधी पकड़ा

सुंदरनगर में उद्घोषित अपराधी पकड़ा

Wed, 17 Apr 2019 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में उद्घोषित अपराधी पकड़ा
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल पुलिस थाना की टीम ने अदालत से उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पुलिस ने डेढ़ साल बाद धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर कोर्ट में चेक बाउंस का मामला विचाराधीन है। बार-बार समन करने पर भी आरोपी प्रशांत कुमार निवासी पुराना बाजार तहसील सुंदरनगर अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। न्यायालय ने आरोपी को जुलाई 2017 में उद्घोषित करार कर दिया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश जारी थी। बीएसएल पुलिस थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित करके ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। मंगलवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुराना बाजार के आसपास देखा गया है। इसके बाद पुलिस थाना के दल ने एचएचसी सुरेश कुमार के नेतृत्व में आरोपी की घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed