फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   करसोग में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत

करसोग में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत

Fri, 28 Dec 2018 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
करसोग में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के शोपा गांव के रास्ते में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को रास्ते में गिरे हुए देखा तो स्थानीय उपप्रधान को सूचित किया। उप प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस थाना करसोग में दी। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करके शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मोहन सिंह (55) पुत्र गुण बहादुर गांव कलेहनी, डाकघर व तहसील करसोग के रूप में हुई है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण अधिक शराब का सेवन या ठंड वजह भी हो सकती है।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed