फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सिध्याणी में जीप लुढ़कीतीन महिलाओं की मौत

सिध्याणी में जीप लुढ़की, तीन महिलाओं की मौत

Mon, 24 Sep 2018 12:04 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
सिध्याणी में जीप लुढ़कीतीन महिलाओं की मौत

नेरचौक (मंडी)। कलखर-नेरचौक मार्ग पर सिध्याणी के वजीरवायं के पास रविवार दोपहर बाद एक जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीप में सवार राजस्थान की अलवर निवासी तीन महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि चार बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल जीप के चालक और अन्य तीन लोगों को सिविल अस्पताल रती से जोनल अस्पताल मंडी के लिए रेफर कर दिया गया है। चालक लदरौर का निवासी बताया जा रहा है। सभी मृतक और घायल पंजाब के मोगा और राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये लोग लदरौर से गोहर की ओर ख्योड़ मेले में दुकानें लगाने जा रहे थे। रविवार को पांच बजे करीब सिध्याणी के पास जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों के माध्यम से सिविल अस्पताल रती पहुंचाया गया। यहां पर तीन महिलाओं रूडी देवी पत्नी जीत राम, तारा देवी पत्नी रामदास और रोशनी पत्नी भंडारी रामदास की मौत हो गई।
विज्ञापन


सभी गांव कैथल सुभाषनगर, तहसील जयपुर जिला अलवर, राजस्थान की रहने वाली हैं। चालक समेत चार घायलों को मंडी रेफर कर दिया है। चालक राजू निवासी लदरौर की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान अलवर, राजस्थान और मोगा पंजाब निवासियों के रूप में हुई है। हादसे के बाद बीएमओ डॉ. पुष्पराज और तहसीलदार भवानी सिंह मौके पर डटे रहे। एसडीएम किशोरी लाल ने कहा कि मृतकों के परिजनों को राहत राशि दी गई है। गंभीर घायलों को पांच-पांच हजार और कम घायलों को दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की सूची
मोहन (16) पुत्र जीत राम, मुनी लाल पुत्र नौरंग, चांदनी पत्नी मनी राम, सनी (10) पुत्र मनी लाल, बॉबी (7) पुत्र मनी लाल, सपना (21) पत्नी सोनू किशनगढ़ जिला अलवर, राजस्थान, सोनू (25) पुत्र सुरजन, राहुल पुत्र जीत राम, भंडारी पुत्र दीवान चंद, रोहित (3) पुत्र सोनू निवासी मोगा, पंजाब, साजन (16) पुत्र रामदास निवासी इंदिरा कॉलोनी चंडीगढ़ शामिल हैं। चालक राजू निवासी लदरौर, हमीरपुर भी गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed